ब्रेकिंग
NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर
छत्तीसगढ़

IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर

रायपुर: IPL 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच खेला जाएगा. यह मैच रायपुर के वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएगी. RCB टीम से विराट कोहली तो MI टीम से रोहित शर्मा खेलेंगे.

RCB का दूसरा होम ग्राउंड रायपुर

बेंगलुरु के अलावा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह को RCB ने अपना होम ग्राउंड बनाया है. आज के मैच के अलावा 13 मई को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. आईपीएल मैच के मद्देनजर स्टेडियम परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. आगामी मैचों के लिए कलेक्टर ने स्टेडियम और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है.

टीम ने प्रैक्टिस भी की

मैच के एक दिन पहले मुंबई इंडियंस की टीम के प्लेयर जमकर प्रैक्टिस करते भी दिखे. स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर बल्लेबाजी की. वहीं गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लगभग एक घंटे तक ट्रेनिंग स्टाफ के साथ प्रैक्टिस की.

मैच के लिए रायपुर शहर का रूट मैप

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी किए गए रूट मैप के मुताबिक फोर व्हीलर से पहुंचने वाले दर्शक तेलीबांधा और जीई रोड से सेरीखेड़ी होते हुए नया रायपुर पहुंचेंगे. वहां से स्टेडियम से टर्निंग लेकर डॉक्टर चंदूलाल चंद्राकार चौक, कयाबांधा चौक, कोटराभाटा चौक, पलोद चौक और सेंधगांव मार्ग से स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे. ऐसे दर्शकों के लिए स्टेडियम परिसर में A, B, C, D और E निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर शराब पीकर आने वाले लोगों को एंट्री गेट में प्रवेश नहीं मिलेगा. हर जगह पर मशीन से होकर गुजरना होगा.

10 मई को होने मैच में इन आसान रास्ते से भी पहुंचा जा सकता है

  • रायपुर से आने वाले तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर स्टेडियम पहुंचेंगे, पार्किंग सत्यसाईं अस्पताल व सेंध तालाब
  • महासमुंद, सरायपाली, रायगढ़ से आने वाले आरंग-नवागांव मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे, पार्किंग परसदा और कोसा
  • राजनांदगांव, दुर्ग से आने वाले टाटीबंध, पचपेड़ी नाका, सेरीखेड़ी होकर स्टेडियम पहुंचेंगे, पार्किंग सेंध तालाब
  • बस्तर, कांकेर, बालोद, धमतरी से आने वाले मंत्रालय चौक, सेंध तालाब होकर स्टेडियम पहुंचेंगे
  • बलौदाबाजार, खरोरा से आने वाले विधानसभा ओवरब्रिज, मंदिर हसौद, नवागांव होकर स्टेडियम पहुंचेंगे
  • बिलासपुर और कवर्धा से आने वाले धनेली नाला, रिंग रोड-3, नवागांव होकर स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे

RCB vs MI: दोनों टीमों के स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिक डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार, हार्दिक पंड्या, कृष्ण भगत.

Related Articles

Back to top button