ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

BGH के पास आधा दर्जन दुकानें आग में जलकर राख, प्रभावित और तीमारदारों की बढ़ी परेशानी

बोकारो। बोकारो जेनरल अस्पताल के समीप फुटपाथ पर चलने वाले आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें रविवार-सोमवार की मध्य रात पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग से लाखों का नुकासन हुआ है। लॉकडाउन के कारण इस घटना से बोकारो जेनरल अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है। वे इन दुकानों पर ही खाने-पीने की चीजों के लिए निर्भर थे।

दुकानों में मरीजों व उनके परिजनों के जरूरत के सामान जैसे खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा बोतल बंद पानी, शीतल पेय सहित अन्य सामान बेचने बेचे जाते थे। दुकान में आग से प्रभावित जुलू देवी का कहना था कि कुछ दिन पूर्व दो युवकों ने धमकी थी । उसे संदेह है कि यह आग उन्हीं लोगों ने लगाई होगी। अगलगी में जुलू देवी, राजाराम कुमार, सूरज ठाकुर, विमल यादव तथा अन्य लोगों की दुकानें जल गई। सभी दुकानदार रात्रि 10 बजे दुकानों को बंद कर अपने-अपने घर चले गए थे। इस बीच रात्रि लगभग 12.30 बजे  दुकानों से आग की लपटे उठने लगी। दुकानों के सामने ही सेक्टर 4 थाना है।  लोगों ने तुरंत थाना को सूचना दी। तत्काल अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका।

सेक्टर 4 थाना प्रभारी बिनोद कुमार का कहना है कि कितने की क्षति हुई है और आग कैसे लगी है, इस मामले की जांच की जा रही है। अगलगी की घटना में किसी व्यक्ति को शारीरिक रूप से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button