ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
देश

Covid-19: सूबे के अस्पतालों में 40 वेंटिलेटर उपलब्ध कराएगी सरकार, देवघर में शीघ्र होगी शुरू होगी कोरोना जांच

देवघर। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि शीघ्र ही देवघर व दुमका में कोरोना की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही राज्य के अस्पतालों में 40 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए जाएंगे।
रविवार को मंत्री ने कहा कि 200 इंफ्रारेड थर्मल सेंटर की व्यवस्था होगी जहां कोरोना की प्रारंभिक जांच हो सकेगी। चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों के लिए 4000 पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) की व्यवस्था की जा रही है। मास्क व सैनिटाइजर की कमी को भी दूर किया जा रहा है। गरीबों के लिए सभी जिलों में दाल-भात केंद्र शुरू करने का निर्देश दिया गया है। थाना स्तर पर भी जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है। गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए आपूर्ति विभाग को निर्देश जारी किया जा चुका है। सब्जी की कमी न हो, इसके लिए सरकारी स्तर पर भी दुकानें खोली जाएंगी। वहीं खेत से सीधे घर तक सब्जी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

दूध बेचने वाले किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए मेधा व सुधा से बात की गई है। जल्द ही सरकारी स्तर पर दूध खरीदा जाएगा ताकि किसानों को नुकसान न हो। अभी दूध का उपयोग दूध से जुड़े अन्य सामान बनाने में किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि देवघर व बासुकीनाथ मंदिर श्राइन बोर्ड से एक-एक करोड़ रुपये अनुदान देने को कहा गया है। इन मसलों पर मुख्यमंत्री से बात हो गई है।

Related Articles

Back to top button