ब्रेकिंग
Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय... Ranchi News Update: 'निगम की जमीन पर बनेगा हेल्थ सेंटर'; आजाद बस्ती में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन ... Dhanbad Bus Accident: गयाजी से कोलकाता जा रही महारानी बस धनबाद में पलटी; 8 यात्री घायल, 6 की हालत गं... Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र...
बिहार

मैं CM बनना चाहता हूं, खुलकर बोलें चिराग… तेजस्वी का पासवान पर तंज

केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में बिहार के आरा में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने पूरे बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी. उनके इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. वहीं अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चिराग के विधानसभा चुनाव लड़ने पर कटाक्ष किया है.

तेजस्वी यादव का कहना है कि चिराग पासवान खुलकर बोलें कि वो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चिराग ये बात न करें कि बिहार बुला रहा है. एएनआई के एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान आरजेडी नेता ने कहा कि चिराग या किसी और को मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है तो इस बात को वो खुलकर बोलें कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि अब हमको बिहार बुला रहा है इस तरह की बात कर ड्रामा करने की क्या जरूरत है. तेजस्वी ने ये भी कहा कि क्या उन्हें इतने साल से बिहार से भगा दिया था.

पीएम और नीतीश पर तेजस्वी का हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इंटरव्यू के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के तमाम नेताओं पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जैसा कलाकार इस देश में पैदा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया को हाईजैक कर लिया गया है. नीतीश कुमार निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश थक चुके हैं बिहार में रिटायर्ड और भ्रष्ट अधिकारी सरकार चला रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भी अपना पक्ष रखा और कहा कि निजी क्षेत्र में आरक्षण होना चाहिए. इसके अलावा भी और भी कई मुद्दों पर उन्होंने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी.

बिहार की राजनीति में चिराग को दिलचस्पी

दरअसल बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. चिराग की पार्टी के सांसद अरुण भारती समेत कई नेता पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं. वहीं खुद चिराग ने भी कह चुके हैं कि पार्टी अगर चाहेगी तो वो विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे. उन्होंने ये भी कहा था कि केंद्र से ज्यादा उनका मन बिहार की राजनीति में है. उनके इस बयान के बाद से सूबे की सियासत गरमा गई है.

Related Articles

Back to top button