ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
खेल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मिलकर डोनेट की बड़ी रकम, लेकिन नहीं किया खुलासा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन है। भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक हजार के करीब पहुंच गई है। ऐसे में देश की मदद करने के लिए नेता, राजनेता और स्पोर्ट्सपर्सन आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी पीएम केयर्स और महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में पैसे जमा कराए हैं।

हैरान करने वाली बात ये है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मिलकर PM Cares और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में बड़ी रकम जमा कराई है, लेकिन इन दोनों हस्तियों ने मिलकर कितना पैसा इस संकट से निपटने के लिए डोनेट किया है, इस बात का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ट्विटर के जरिए विराट कोहली ने इस बात की जानकारी दे दी है कि उन्होंने अनुष्का के साथ मिलकर केंद्र और राज्य सरकार की मदद की है।

हमारा दिल टूट रहा है- विराट

अभी तक सभी सवाल उठा रहे थे कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस आपदा में देश की मदद नहीं की है। ऐसे में सोमवार को विराट कोहली ने खुद ट्वीट किया है और लिखा है, “अनुष्का और मैं मैं पीएम-केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में अपनी ओर से मदद दे रहे हैं। इतने लोगों की पीड़ा को देखकर हमारा दिल टूट रहा है और हमें उम्मीद है कि हमारे योगदान को किसी तरह से हमारे साथी नागरिकों के दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।”

Virat Kohli

✔@imVkohli

Anushka and I are pledging our support towards PM-CARES Fund & the Chief Minister’s Relief Fund (Maharashtra). Our hearts are breaking looking at the suffering of so many & we hope our contribution, in some way, helps easing the pain of our fellow citizens

6,926 people are talking about this

कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन है, लेकिन 29 लोगों की जान अब तक इस वायरस ने निगल ली है। ऐसे में देश की मदद के लिए तमाम क्रिकेटर सामने आए हैं। बीसीसीआइ ने जहां 51 करोड़ रुपये पीएम केयर्स को दिए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपये केंद्र और राज्य सरकार को डोनेट किए हैं। वहीं, सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये मोदी और योगी सरकार को दिए हैं। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 10 लाख रुपये दान किए हैं, जबकि कई और क्रिकेटरों ने भी अपनी कमाई के अनुसार पैसे पीएम और सीएम रिलीफ फंड में जमा कराए हैं।

Related Articles

Back to top button