ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग... Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्...
मध्यप्रदेश

एमपी परिवहन विभाग में निकली एसआई पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएशन के साथ अगर है ये योग्यता, तो तुरंत करें आवेदन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने परिवहन विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो गई है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 19 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि आयोग इन पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा. अभ्यर्थी अप्लाई करने के पहले जारी आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन को जरूर चेक करें.

परिवहन एसआई के कुल 35 पदों पर भर्तियों के लिए आयोग ने आवेदन मांगे हैं. आइए जानते हैं कि इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास क्या योग्यता होनी चाहिए, उम्र सीमा क्या निर्धारित की गई है और चयन कैसे किया जाएगा.

MPPSC Transport SI Vacancy 2025 Eligibility: क्या मांगी गई है योग्यता?

परिवहन एसआई पदों के लिए आवेदन के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल में तीन साल का डिप्लो होना चाहिए. साथ ही वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए. आवेदक की उम्र 21 पूरी हो लेकन 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. योग्यता और उम्र सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी भर्ती अधिसूचना को चेक कर सकते हैं.

MPPSC Transport SI Vacancy 2025 Application Fee: आवेदन शुल्क

एमपी के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी और EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं अन्य सभी श्रेणी के आवेदकों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपए निर्धारित की गई है.

MPPSC Transport SI Bharti 2025 Apply online: ऐसे करें अप्लाई

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें.
  • अब यहां परिवहन एसआई अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फाॅर्म भरें.
  • आवश्यक डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फीस जमा करें और सबमिट करें.

MPPSC Transport SI Vacancy 2025 Selection Process: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. एग्जाम में सफल कैंडिडेट आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button