ब्रेकिंग
Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे...
मध्यप्रदेश

कुएं में गिरे गाय के बछड़े को निकालने को उतरे 6 लोग, दम घुटने से 5 की मौत, 1 की हालत गंभीर

गुना : मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कुएं में उतरे 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना जिले के धरनावदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे सामने आई है। यहां एक कुएं में गिरे गाय को निकालने गए 5 युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक युवक किसी तरह सुरक्षित बच निकला है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जानकारी सामने आई है कि धरनावदा में सुबह लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने एक कुएं में गाय के बछड़े को देखा था। जिसके बाद गांव के ही युवाओं ने उसे बाहर निकालने की मशक्कत शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि गाय के बछड़े को बाहर निकालने के लिए सबसे पहले मन्नू कुशवाह नामक युवक कुएं में उतरा, लेकिन उसका दम घुटने लगा। इसके बाद उसकी मदद के लिए सोनू कुशवाह और एक अन्य युवक नीचे उतर गए। तीनों युवकों ने दम घुटने की शिकायत की। जिसके बाद मन्नू का बड़ा भाई पवन कुशवाह उनकी मदद के लिए पहुंच गया। अंदर गए चारों युवकों को कुछ देर बाद समझ आया कि कोई जहरीली गैस है, जिससे उनका दम घुट रहा है। इसके बाद मदद के लिए गांव के ही गुरु ओझा और शिवचरण साहू भी मौके पर पहुंचे। कुल मिलाकर 6 युवक एक के बाद एक कुएं में उतर गए। इसके बाद जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो पवन कुशवाह किसी तरह बाहर निकल आया।

पवन के मुताबिक, उसने कुएं में डाला गया रस्सा पकड़ रखा था, लिहाजा बाहर निकलने में सफल हो गया। लेकिन बाकी 5 युवक कुएं के अंदर ही रह गए। इनमें से गुरु ओझा, शिवदयाल ओझा, सोनू कुशवाह, मन्नू कुशवाह और सिद्धार्थ सहरिया की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 3 युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था जबकि दो युवकों की मौत जिला अस्पताल में उपचार शुरु होने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की।

Related Articles

Back to top button