ब्रेकिंग
Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क...
मध्यप्रदेश

सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्ति को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, घर जाते ही मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

घोड़ाडोंगरी : घोड़ाडोंगरी के ओझाढाना निवासी एक बुजुर्ग की सोमवार रात करीब 8 बजे मौत हो गई। परिजन बुजुर्ग के शव को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे और गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरु कर दी। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी, रानीपुर और सारनी, शाहपुर और चोपना थाने का पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल में हंगामा चलता रहा। पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और शव को अस्पताल से पोस्टमार्टम कक्ष में भेजा गया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शाहपुर एसडीएम डॉक्टर अभिजीत सिंह घोड़ाडोंगरी तहसीलदार संतोष पथोरिया और चार थाने की पुलिस बल के साथ ही पुलिस लाइन से आई पुलिस बाल की सुरक्षा में दो डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।

जानकारी के अनुसार, ओझाढाना निवासी सिमरत पाखरे 60 साल को परिजन सीने में दर्द होने पर सोमवार दोपहर घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर आये थे। जहां उसे इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया। घर पहुंचे पर देर शाम को अचानक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों बुजुर्ग को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतक के पुत्र अविनाश पाखरे ने बताया बिना किसी जांच के पिताजी को इंजेक्शन लगा दिया गया जिसके कारण उनकी मौत हो गई। डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन से मुआवजा की मांग भी की गई है।

डॉ अभिनव शुक्ला ने बताया कि दो डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है। जांच के लिए मिसरा भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button