ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
देश

NBCC ने 38 खरीदारों को सौंपे उनके सपनों के Flat, ग्राहकों ने जताया आभार

राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड यानी NBCC ने एक समारोह में फ्लैट खरीदारों का सपना साकार कर दिया. NBCC ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में खरीदारों को उनका फ्लैट सौंपा है. NBCC की ओर से इस बारे में विस्तार से जानकारी शेयर की गई है. राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि खरीदारों को उनके मकान का मालिकाना हक दे दिया गया है.

NBCC ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस संबंध में हार्टबीट सिटी-I और II का एक खास उद्घाटन और फ्लैट हैंडओवर समारोह आयोजित किया गया था. इस दौरान मकान मालिकों के अलावा तमाम अधिकारीगण भी मौजूद थे.

जानकारी के मुताबिक फ्लैट हैंडओवर समारोह के दौरान एसबीजी आम्रपाली-I और II, सोसायटी के एडहॉक एओए सदस्य और NBCC के अन्य अधिकारी और ठेकेदार प्रतिनिधि मौजूद थे. उनकी उपस्थिति में खरीदारों को उनके फ्लैट सौंपे गए.

मिली सूचना के मुताबिक इस कार्यक्रम के दौरान कुल 38 फ्लैट खरीदारों को उनके कब्जे के कागजात सौंपे गए हैं. इसके बाद फ्लैट खरीदारों ने कई चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों के घर को साकार करने के लिए कोर्ट रिसीवर, NBCC मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट टीम और ठेकेदार एजेंसी की प्रशंसा की है और आभार जताया है.

Related Articles

Back to top button