ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

लॉकडाउन में राज्य जहां ऑनलाइन मिलेगी घर बैठे शराब, हैंगओवर में लोगों ने कर लिया था सुसाइड

जालंधर। पंजाब में लॉकडाउन के दौरान एक व्यक्ति ने बीते दिन शराब न मिलने पर सुसाइड कर लिया। कर्फ्यू और लॉकडाउन में कई तरह की समस्याओं जूझ रही सरकार का ध्यान शायद ही बात पर गया हो, लेकिन केरल में शराब न मिलने के कारण सुसाइड के कई मामले सामने आए हैं, जिसके बाद केरल सरकार ने डॉक्टर की सलाह पर शराब ऑनलाइन मुहैया करवाने का निर्णय लिया है। राज्य के सीएम पी. विजयन ने निर्देश दिए हैं जो लोग डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन लेकर आते हैं, उन्हें शराब उपलब्ध करायी जाए। सरकार ने आबकारी विभाग को शराब की लत छुड़ाने के लिए विभिन्न सरकारी केन्द्रों में भर्ती हुए लोगों का मुफ्त इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ऑनलाइन शराब बेचने पर भी विचार कर रही है। सरकार ने आबकारी विभाग को शराब की लत छुड़ाने के लिए विभिन्न सरकारी केन्द्रों में भर्ती हुए लोगों का मुफ्त इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

देश में कोरोना वायरस के अभी तक कुल 1071 मामले सामने आए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट में यह आंकड़ा 1152 बताया जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेशवार बात करें तो महाराष्ट्र में 193, केरल में 194, तेलंगाना में 69, गुजरात में 50, कर्नाटक में 80, राजस्थान में 57, हरियाणा में 33, पंजाब में 38, दिल्ली में 53, अंडमान निकोबार में 9, आंध्र प्रदेश में 19, बिहार में 11, चंडीगढ़ में 8, छत्तीसगढ़ में 7, गोवा में 5, हिमाचल प्रदेश में 3, जम्मू कश्मीर में 31, लद्दाख में 13, मध्य प्रदेश में 33, मणिपुर में 1, मिजोरम में 1, ओडिशा में 3, पुडुचेरी में 1, तमिलनाडु में 49, उत्तराखंड में 7, पश्चिम बंगाल में 18 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के चलते गाजियाबाद की डासना जेल से 89 कैदियों को रिहा किया गया है। इन कैदियों को 56 दिन की पैरोल पर  रिहा किया गया है, जिसका आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था।

Related Articles

Back to top button