ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
हरियाणा

Crime News: जज का चपरासी निकला अफीम तस्कर; काली वरना कार में सप्लाई करते 4 गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

कैथल: कैथल पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार विशेष अभियान चला नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल द्वारा नशा तस्करी करते हुए दिल्ली तीस हजारी कोर्ट के एक जज के चपरासी को गिरफ्तार किया गया है। जो एक वरना गाड़ी में नशा तस्करी कर रहे थे, उनके साथ 3 अन्य आरोपियों को भी 250 ग्राम अफीम सहित काबू किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जगभान की टीम को गश्त दौरान गांव टीक के पास टी प्वाइंट बरोट-बंदराना रोड के पास एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई की ढांड पंचमुखी चौक के पास एक काली रंग की वरना कार में चार व्यक्ति बैठे हुए हैं, जो नशीला पदार्थ लेकर कैथल की तरफ आने वाले हैं। जिन्हे नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तुरंत ढांड कैथल रोड टीक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई।

कुछ देर बाद बाद सूचना अनुसार नंबर की काली वरना गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसे पुलिस टीम ने रुकवा लिया। कार में सवार व्यक्तियों की पहचान गांव कैलरम निवासी मन्दीप व जसविंद्र सिंह, चंदाना निवासी आनंद तथा गांव खनोदा निवासी रिशी के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी रमेश चंद्र के समक्ष की गई जांच व तलाशी दौरान कार के डैशबोर्ड में रखे एक पॉलिथीन से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई बलराज द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करके नशा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त कर लिया गया। सभी आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button