ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
मनोरंजन

फिल्म एक्ट्रेस कृति सनन की ड्रेस को लेकर कार्तिक आर्यन ने किया ट्रोल, मिला ये जवाब

नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस कृति सनन ने सोशल मीडिया पर एक ड्कीरेस शेयर की हैंl इसे लेकर उन्हें फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ट्रोल किया गया हैंl वह उनसे पूछ रहे है कि क्या इस ड्रेस को वेलकम फिल्म के मजनू भाई ने पेंट किया है क्या। इस पर कृति ने उन्हें ट्रोलकर जवाब दिया हैl कृति सनन को उनके लुका छुपी के को-एक्टर कार्तिक आर्यन ने ट्रोल किया हैंl

उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की हैं। उनकी ड्रेस पर जेब्रा छपा हुआ थाl इसपर कार्तिक आर्यन का ध्यान इस ओर गया और उन्होंने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, ‘क्या आपकी कमीज मजनू भाई ने पेंट की है?’ गौरतलब है कि अनीस बज्मी की फिल्म वेलकम में अनिल कपूर ने मजनू भाई की भूमिका निभाई थींl वह एक अंडरवर्ल्ड डॉन बने थे, जिसे पेंटिंग का शौक था। फिल्म के एक सीन में वह एक घोड़े की जगह गधे की पेंटिंग बनाते है।

कृति ने कार्तिक को जवाब देते हुए लिखा, ‘हाहा… उन्होंने ही, जो आपके कपड़े बनाता है।’ कार्तिक और कृति ने पहली बार लक्ष्मण उतेकर की हिट फिल्म लुका चुप्पी में एक साथ काम किया थाl यह फिल्म पिछले वर्ष रिलीज हुई थीं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनके बीच एक कोल्ड वॉर है, क्योंकि कृति बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता का सारा श्रेय न पाने से नाखुश थीं।

हालांकि कार्तिक और कृति ने ट्विटर पर एक मजेदार डिनर की फोटो शेयर कर सभी अफवाहों को बंद कर दिया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सिर्फ इसलिए कि हम बाहर के रेस्तरां में नहीं जा रहे। इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा प्यार कम हो गया है।’ वर्तमान में कार्तिक मुंबई में अपने परिवार के साथ सेल्फ-आइसोलेशन में है। वह लॉकडाउन के दौरान प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने एक ऑनलाइन चैट शो कोकी पूछेगा भी शुरू किया हैंl इसमें वे कोरोना वायरस के दौरान काम कर रहे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का इंटरव्यू करते हैंl इसमें डॉक्टर, पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

इस बीच कृति अपनी बहन नूपुर सनन और अपने माता-पिता के साथ रह रही है। वह हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के बीच एक सांग ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ के वीडियो में दिखाई दीं थीं। इस वीडियो में अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, विकी कौशल, राजकुमार मल्होत्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुर्राना, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे सहित कई अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने भाग लिया था।

Related Articles

Back to top button