ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

दिल्ली समेत पड़ोसी राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने बढ़ाई चिंता

रायपुर।  नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे देखते हुए प्रदेशवासियों से विशेषकर बस्तर संभाग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा है कि वहां लाकडाउन खुलने के बाद संक्रमण दर फिर से 0.5 प्रतिशत बढ़ गई है। इसी तरह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के बस्तर की सीमा से लगे जिलों में भी संक्रमण में वृद्धि की जानकारी मिल रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इससे सबक लेने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में इस समय हालात बहुत बेहतर हैं। संक्रमण दर दो प्रतिशत से भी नीचे है, मृत्युदर भी बहुत कम है। राज्य में नए मरीजों और कुल सक्रिय प्रकरणों की संख्या भी बहुत थोड़ी रह गई है। उन्होंने कहा है कि हमने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बहुत से प्रियजनों को खो दिया है। अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ा है।

राज्य में अब जाकर विकास ने फिर रफ्तार पकड़ी है। हमें हर हाल में छत्तीसगढ़ में कोरोना को दोबारा फैलने से रोकना होगा। बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सभी पात्र लोग टीका जरूर लगवाएं, क्योंकि कोरोना से बचने का यही सबसे मजबूत उपाय है। टीके को लेकर किसी भी तरह के अफवाह या भ्रम में पड़ने से बचें।

Related Articles

Back to top button