भाजपा ने घेरा थाना, पुलिस ने आवेदन लेने से किया इन्कार, बैठे धरने पर

रायपुर। नौकरी के नाम पर 19 लाख की ठगी मामले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय के नेतृत्व में सरस्वती नगर थाना का घेराव किया गया। भाजपा कार्यकर्ता आवेदन देने थाना पहुंचे। जहां थाना प्रभारी के आवेदन लेने से इन्कार करने पर कार्यकर्ता थाना के सामने बारिश के बीच धरने पर बैठ गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छह बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे उगाही करने वाले आरोपित शिवमंगल सिंह टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी 420 का प्रकरण सरस्वती नगर थाना में दर्ज हुआ है। आरोप लगाते हुए स्पष्ट रूप से लिखित में शिकायत है कि मंत्री शिव डहरिया व वह तत्कालीन कलेक्टर बलरामपुर जिला के प्रभाव से नौकरी लगाने के नाम पर 19 लाख रुपये लिए गए।
मोर्चा के अध्यक्ष नवीन ने कहा कि घटना संज्ञान में आने के बाद उसकी गंभीरता को देखते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन से मंत्री शिव डहरिया व तत्कालीन बलरामपुर कलेक्टर के खिलाफ़ एफआइआर दर्ज कर प्रकरण में सह अभियुक्त बना कर कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा आवेदन देने गए प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय के साथ प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय आत्माराम बंजारे, दिलीप सारथी, अनिल बाग, शरद जाल, जिला अध्यक्ष महादेव नायक, पंचू भारती, योगेश, दद्दू कुर्रे, पंकज जगत, लक्ष्मी नारायण, विशाल बाग, अरुण बेहरा, पप्पू तांडी, गौतम नायक, डमरू जगत, मेलाराम तुरकाने, पन्ना सोनवानी, अजीत छुरा, जगदीश बघेल, पप्पू कुमार, संदीप मंडल, रोहित व दीपक छाला उपस्थित रहे।






