ब्रेकिंग
बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1...
देश

नाबालिग की बेदम पिटाई, आरोपितों पर पुलिस ने लगाई जमानती धारा

रायपुर। तेलीबांधा इलाके के गली नंबर दो में शनिवार रात एक नाबालिग की तीन युवकों ने अकारण बेदम पिटाई कर उसके स्वजनों को धमकाया। मामला थाने में आने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जमानती धारा लगा दी। यहीं नहीं अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई। अब आरोपित केस वापस न लेने पर सभी को जान से मरवा देने की धमकी दे रहे है। बच्चे की पिटाई और धमकी से दहशतजदा नेभानी परिवार ने पुलिस कप्तान से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक मारपीट में घायल कक्षा 11वीं का छात्र हर्ष नेभानी (15) पिता अमित शनिवार रात 11.30 बजे अपने घर के सामने खड़ा होकर मोबाइल से अपने दोस्त से बात कर रहा था। उसी समय पड़ोस के कपिल उदासी, उसके भाई राहुल उदासी पिता धनराज उदासी और उसके एक मेहमान ने शराब के नशे में हर्ष को बुलाया और घर चलने को कहा।

हर्ष ने पूछा क्या हो गया, इतना सुनते ही तीनों ने मिलकर हर्ष की बुरी तरह से पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हर्ष को छुड़ाया नहीं तो गंभीर घटना हो जाती। घायल छात्र ने स्वजनों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोप है कि पुलिस ने रसूखदार आरोपितों के दबाव में जमानती धारा 294, 323, 34 लगाई है। नाबालिग के स्वजनों का आरोप है कि मारपीट करने वालों के हौंसले बुलंद है। वे लगातार घर आकर महिलाओं, बुजुर्गों को धमका रहे हैं। पीड़ित स्वजन सोमवार को आईजी, एसएसपी से मिलकर घटना का सीसीटीवी वीडियो सौंपकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

Related Articles

Back to top button