ब्रेकिंग
Hartalika Teej 2026 Katha: 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें देवी पार्वती की तपस्या की... Bigg Boss 20 Update: काजी तौकीर बने घर के असली 'रॉकस्टार', सलमान ने तीन कंटेस्टेंट्स को दिया अल्टीमे... देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र... Amit Satam Statement: मनोज जरांगे से त्योहारों पर मुंबई कूच टालने की अपील, राज ठाकरे और विपक्ष पर सा... Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो...
देश

चोरी के आरोपित पकड़ाए, बर्तन और घरेलू सामान जब्त

बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने देवरीखुर्द में दो जगहों से हुई चोरी के मामले में दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी के बर्तन और घरेलू सामान जब्त किया है।

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि देवरीखुर्द कृष्णा नगर में रहने वाले विजय कुमार धीवर ने अपने मकान में चोरी की शिकायत की थी।

पीड़ित ने बताया कि वे चेन्न्ई में काम करते हैं। बीते दिनों वह छुट्टी पर अपने घर आए थे। पांच मई को वे देवरीखुर्द स्थित मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गृह ग्राम जांजगीर जिले के मुलमुला चले गए थे। आठ मई को उनका छोटा भाई सुनील घर आया। इस दौरान मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर से बर्तन और घरेलू सामान पार कर दिया था।

इसकी शिकायत पर तोरवा पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग चोरी के बर्तन खपाने ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें नाबालिग ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से चोरी के बर्तन और घरेलू सामान जब्त कर लिया है। वहीं, आरोपित नाबालिग ने बताया कि उन्होंने लालखदान ओवरब्रिज के पास निर्माणाधीन मकान से चोरी की है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपित नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

ग्राहक की तलाश में आए पुलिस की गिरफ्त में

आरोपित नाबालिग अपने साथी के साथ निर्माणाधीन मकान में चोरी के बाद ग्राहक की तलाश में था। इसी बीच नाबालिग ने अपने साथी के साथ मिलकर सूने मकान में चोरी की। इसके बाद दोनों चोरी के बर्तन को बेचने ग्राहक तलाश रहे थे। इस दौरान वे पुलिस की पकड़ में आ गए।

Related Articles

Back to top button