ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मनोरंजन

मां के अंतिम संस्कार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए इरफ़ान ख़ान, लॉकडाउन की वजह से विदेश में फंसे

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान की मां सईदा बेगम ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 95 साल की सईदा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। राजस्थान के टोंक के नवाब ख़ानदान से ताल्लुक रखने वाली सईदा ने शनिवार को जयपुर में अपनी अंतिम सांसे लीं। उनके आखिरी दर्शन के लिए एक्टर इरफ़ान ख़ान नहीं आ सके, क्योंकि वह अपने  इलाज के लिए फिलहाल देश बाहर हैं।

DNA में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इरफ़ान अपनी मां के अंतिम संस्कार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इरफ़ान की मां का अंतिम संस्कार शनिवार शाम को किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम संस्कार जयपुर के बाहरी इलाके में किया गया। जहां परिवार के कुछ लोग ही शामिल हुए। वहीं, बताया जा रहा है कि इरफ़ान के बड़े भाई सलमान ने ही सभी रश्में अदा कीं। 

साईदा के निधन के बारे में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इरफान के भाई सलमान ने कहा, -‘मेरी मां पिछले कुछ समय से बीमार थीं। लेकिन शनिवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हाल ही में मां ने इरफ़ान भाई के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की थी।’

गौरतलब है कि इरफ़ान ख़ान खुद लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। वह साल 2017 से बीमारी से जंग लड़ रह हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है। अपने इलाज़ के बाद उन्होंने फ़िल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग की। लॉकडाउन से पहले अंग्रेजी मीडियम रिलीज़ की गई थी। वहीं, इसे हाल ही में डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है।

वहीं, इरफ़ान ख़ान ने अपनी फ़िल्म के प्रमोशन में भाग नहीं लिया था। उनकी फ़िल्म कोरोना वायरस संकट के बीच फंस गई थी। हालांकि, जब ऑनलाइन रिलीज़ हुई, तो वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने फैंस से रूबरू हुए थे। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए समय-समय पर अपने फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी देते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button