ब्रेकिंग
Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन; 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 5... MLC 2026: सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न्स ने टेक्सस सुपर किंग्स को 7 विकेट से रौंदा; लुहान ड्री प्रिटोरि... Indian Captain Arrested in UK: ब्रिटेन में गिरफ्तार हुए उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत; परिवार ने सरकार... Bank Holidays June 2026: अगले हफ्ते लगातार बंद रहेंगे बैंक! 22 से 28 जून के बीच चेक करें छुट्टियों क... Nothing B-Series Teased: नथिंग भारत में ला रहा है अपना नया बजट स्मार्टफोन? 'Born Different' टैगलाइन ... Peepal Tree Puja Rules: रविवार को क्यों नहीं की जाती पीपल की पूजा? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा Yoga Benefits: रोज सिर्फ 10 मिनट योग करने से शरीर में आते हैं ये चमत्कारी बदलाव; जानें एक्सपर्ट की र... International Yoga Day 2026: कोलकाता से पीएम मोदी का संदेश; कहा- 'योग सिर्फ आसन नहीं, मानवीय एकता का... International Yoga Day in Uttarakhand: सीएम धामी ने बनबसा में किया योग; उत्तराखंड को 'योग एवं वेलनेस... NEET UG Re-Exam Prayagraj: प्रयागराज में 23 हजार छात्र देंगे NEET री-एग्जाम; 47 केंद्रों पर STF की क...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button