ब्रेकिंग
Andhra Pradesh Shipping News: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता, 45 हजार रो... Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ...
मनोरंजन

Indian Idol 12 विवाद को अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया ‘बात का बतंगड़’, बोले- ‘मैंने ख़ुद अमित कुमार से बात की थी’

नई दिल्ली। बीते दिनों ‘इंडियन आइडल 12’ को लेकर एक विवाद हुआ था जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने ये बयान दिया था कि मेकर्स ने उनसे जबरदस्ती कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा था। अमित के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। कई सिंगर्स ने इस मामले पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी थीं। वहीं अब फेमस सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है। अभिजीत का कहना है कि ‘कोई विवाद था ही नहीं, बात का बतंगड़ बनाया गया’।

पीपिंग मून से बात करते हुए अभिजीत ने कहा, ‘कोई विवाद ही नहीं था। मैंने ख़ुद इस मामले पर अमित कुमार से बात की थी, पहली बात उन्होंने कैमरे के सामने को बयान नहीं दिया। न उनका ऐसा कोई वीडियो आया न ऑडियो, लोगों ने उस पर विश्वास कर लिया जो प्रिंट मीडिया से पता चला। वो सब सिर्फ बात का बतंगड़ बनाना था’।

क्या कहा था अमित कुमार ने..

किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड के बाद अमित कुमार ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा था, ‘सच ये है कि कोई भी किशोर कुमार जैसा नहीं गा सकता। आज के लोगों को उनके बारे में कोई आइडिया नहीं है। वो सिर्फ ‘रूप तेरा मस्ताना’ ही जानते हैं। मैंने वही किया जो मुझसे करने के लिए कहा गया था। मुझसे कहा था कि मुझे वहां सबकी तारीफ करनी है चाहें कोई कैसा भी गाए, क्योंकि ये किशोर दा के लिए ट्रिब्यूट था। मैंने उनसे पहले कहा था कि मुझे स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा दिखा दें, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ‘पैसों की जरूरत सबको होती है, उन्होंने मुझे उतना पैसा दिया जितना मैंने मांगा। तो मैं वहां क्यों नहीं जाता। बस मैं हां एक बात कहना चाहूंगा कि अगर अगली बार कहीं किशोर कुमार को ट्रीब्यूट दिया जाए तो ऐसा कुछ न किया जाए’।

Related Articles

Back to top button