ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
मनोरंजन

Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने मांगी जमानत, 26 जून को होनी है शादी

नई दिल्ली। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद खुले ड्रग्स केस में गिरफ्तार सिद्धार्थ पिठानी ने कोर्ट में अपनी जमानत की जाचिका लगाई है। सुशांत सिंह के दोस्त और रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में पिछले महीने अरेस्ट किया था। बता दें कि सिद्धार्थ पर सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने जमानत मांगी है। सिद्धार्थ के वकील तारक सईद ने जमानत याचिका दाखिल की और जमानत की गुहार लगाई है। सिद्धार्थ पिठानी ने जमानत अपनी होने वाली शादी के आधार पर मांगी है।

हाल ही में हुई थी सिद्धार्थ की सगाई

सिद्धार्थ पिठानी की तरफ से दायर की गई जमानत याचिका में कहा गया है कि उनकी शादी 26 जून को हैदराबाद में होनी थी। ऐसे में उन्होंने अदालत में शादी के निमंत्रण की एक प्रति भी जमा कराई है। ऐसे में सिद्धार्थ ने शादी के लिए जमानत की गुहार लगाई है। हाल ही में सिद्धार्थ ने सगाई की थी जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

16 जून को है अगली सुनवाई

याचिका में कहा गया है कि पीठानी के पास से न तो मादक पदार्थ मिला है और न ही अपराध में शामिल होने का संकेत देने संबंधी सामग्री, यहां तक उसका दूर दूर तक मादक पदार्थों के लेनदेन से कोई संबंध नहीं है। गौरतलब है कि पीठानी के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ-साथ एनडीपीएस अधिनियम की धारा-27ए (गैरकानूनी लेन देने के लिए वित्त पोषण और अपराधी को आश्रय देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई 16 जून तक के लिए टाल दी है।

पिछले साल 14 जून को राजपूत बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। उनकी मृत्यु के बाद राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी) व्हाट्सऐप चैट के आधार पर फिल्म उद्योग की नशे से कथित संबंध की जांच शुरू की और कई लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें अधिकतर अब जमानत पर है

Related Articles

Back to top button