ब्रेकिंग
Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में मां-बेटे और पोते की हत्या, अलग-अलग जगह मिले शव

उज्जैन।   उज्जैन शहर के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले मां-बेटे और पोते की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे और पोते की लाशें सोमवार देर रात इंगोरिया थाना क्षेत्र में चंबल नदी से कुछ दूरी पर पड़ी मिली। वहीं मां का शव मंगलवार जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में घर पर पलंग पेटी में बंद मिला। सभी शव तीन से पांच दिन पुराने बताए गए हैं। शवों पर धारदार हथियार के हमले के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है और जांच में जुट गई है। एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो पुरुषों के शव मिले थे। शव चंबल नदी के समीप झाड़ियों में पाए गए। इनकी शिनाख्त राजेश नागर और उसके बेटे पार्थ नागर के रूप में की गई। यह भी पता लगा है कि दोनों उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरि नगर में रहते थे। पुलिस हरि नगर स्थित उनके घर पहुंची तो वहां ताला मिला। पड़ोसियों ने बताया कि पांच-छह दिनों से यहां ताला लगा हुआ है। इस पर पुलिस ने ताला तुड़वा दिया। भीतर जाने और पड़ताल करने पर सबके होश उड़ गए। यहां एक पलंग पेटी के अंदर राजेश नागर और मां सरोज नागर का शव मिला। तीनों के शवों पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button