ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मनोरंजन

Trailer: ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में अपने धांसू किरदार से सबके होश उड़ा देंगे मेगास्टार चिरंजीवी, जरुर देखें

चिरंजीवी अभिनीत “सई रा नरसिम्हा रेड्डी” के टीज़र के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है। Surender Reddy के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, किच्चा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे बड़े स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

जानिए क्या है इस फिल्म की खास बात…

वहीं एक साथ इन सभी सितारों की मौजूदगी ट्रेलर को और भी ज्यादा भव्य और खूबसूरत बना रही है। चिरंजीवी फ़िल्म में नरसिम्हा रेड्डी का किरदार निभा रहे है, जो अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाले पहले विद्रोही थे लेकिन समय के साथ उनकी कहानी ने अपना अस्तित्व खो दिया है। पीरियड ड्रामा स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई के रूप में जाना था।

आपको बता दें कि इस ट्रेलर को एक साथ 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर यह ट्रेलर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड में देखा जा सकता है। हर भाषा में फिल्म पर काफी मेहनत की गई है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे, वहीं फैंस को अब जल्द फिल्म रिलीज होने का इंतजार रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button