ब्रेकिंग
Moga Road Accident: मोगा-कोट ईसे खां रोड पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हरियाणा के दंपती के ड्राइवर स... Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा हत्याकांड में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, मानसा पहुंचकर खंगा... Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने...
देश

NDRF में शामिल होंगी महिला कर्मी

कोलकाताः राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) आगामी एक साल में अपनी नई बटालियनों में महिलाओं को शामिल करेगा। केंद्र सरकार ने देश में एनडीआरएफ बटालियनों में महिला दलों को शामिल करने का प्रस्ताव 2018 में रखा था।

एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने कहा, ‘‘इससे पहले, हमारे पास महिलाओं के लिए बैरक और अन्य सुविधाएं नहीं थीं। लेकिन अब हम उन्हें शामिल करने की स्थिति में हैं और हमने महिला ऑपरेटरों को बुलाने की प्रक्रिया पहले ही आरंभ कर दी है।’’

प्रधान यहां से 55 किलोमीटर दूर हरिनघाटा में एनडीआरएफ मुख्यालय परिसर की दूसरे बटालियन का उद्घाटन के लिए हाल में पश्चिम बंगाल में थे। उन्होंने कहा,‘‘हमने हमारी सरकार से अनुरोध किया था कि कुछ महिलाकर्मियों को नई चार बटालियनों के लिए भेजा जाना चाहिए।यह एक साल के भीतर होना चाहिए।’’

एनडीआरएफ की 12 बटालियनों के अलावा चार नई बटालियन होंगी और उनका आधार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होगा। एनडीआरएफ एक विशेष बल है जिसका गठन 2006 में किया गया था। यह बल प्राकृतिक आपदा और मानवजनित हादसों अथवा संकटपूर्ण हालात के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button