ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
देश

शाह से मुलाकात करेंगी बंगाल की CM, BJP नेता ने कहा- ममता को अब सद्बुद्धी आई

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी गृह मंत्री अमित शाह से बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगी। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात को लेकर ऐसी अटकलें लगने लगी हैं कि यह कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को बचाने की कोशिश है। कुमार सीबीआई के निशाने पर हैं और उन्हें बनर्जी का करीबी माना जाता है।राष्ट्रीय राजधानी के तीन दिवसीय दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

उन्होंने इसे दो सरकारों के बीच हुई बैठक बताया और कहा कि ज्यादा चर्चा राज्य के विकास मुद्दों पर हुई। बनर्जी ने संवाददाताओं को यह भी बताया कि उन्होंने शाह से भी समय मांगा है। उन्होंने कहा कि ये मुलाकातें मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली आने के दौरान केंद्रीय वित्त एवं गृह मंत्री से मिलने के उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

 उन्होंने कहा कि उनके पास वित्त मंत्री से मुलाकात करने का समय नहीं है लेकिन वह गृहमंत्री से मुलाकात करेंगी। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा था कि उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘सदबुद्धि’ आई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की।

घोष ने कहा, लेकिन मेरे विचार में काफी देर हो गई है। सीबीआई से खुद को और अपनी पार्टी को बचाने के उनके प्रयास बेनतीजा रहेंगे। सारदा समूह से संबंधित पोन्जी घोटाला मामले में टीएमसी के कई नेता और कोलकाता के पूर्व पुलिस प्रमुख राजीव कुमार सीबीआई के निशाने पर हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2021 में होने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button