ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
खेल

बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज विश्व कप फाइनल खेल सकती हैं एलीस पैरी 

क्राइस्टचर्च । विश्व कप में पिछले दो मैचों से बाहर रहने के बाद एलीस पैरी रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए फिट होगी। पीठ की चोट से परेशान पैरी विशेषज्ञ बल्लेबाज़ के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। फाइनल से पहले पैरी ने क्राइस्टचर्च में दो कड़े अभ्यास सत्रों में हिस्सा लिया। कप्तान मेग लानिंग ने बताया कि पैरी ने फिटनेस टेस्ट को पार कर लिया है और बस यह देखना बाकी है, कि उनका शरीर इस अभ्यास से कैसे उबरता है। लानिंग ने कहा, ‘हमें लगता है कि हमारे सभी खिलाड़ी उपलब्ध हैं। एलीस ने कल मुश्किल अभ्यास सत्र में भाग लिया और उन्होंने आज भी अभ्यास किया। अब बस यह देखना होगा कि आराम के बाद वह कैसा महसूस करती हैं।’
ग्रुप स्टेज में हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद पैरी दो साल पहले घर पर हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबले में खेल नहीं पाई थीं। 12 दिन पहले द. अफ्रीका के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद से पैरी ने नेट में गेंदबाजी नहीं की हैं। लेकिन वनडे मैचों में लगभग 50 की औसत के कारण लानिंग ने कहा कि वह पैरी को बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज खिलाने से कतराएंगी नहीं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘वह निश्चित रूप से एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की भूमिका में खेल सकती हैं। पिछले कुछ हफ्तों में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की हैं और सीधे फाइनल में गेंदबाजी का भार संभालना मुश्किल होगा।’ इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता शनिवार की दोपहर को ही अपनी अंतिम एकादश का चयन करेंगे। वह चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी इस बड़े मुकाबले से पहले पूरी तरह से तैयार हो जाएं।

Related Articles

Back to top button