ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

झारखंड में 3 पत्नियों के विवाद में पति की बेरहमी से हत्या

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन पत्नियों के विवाद में पति की हत्या कर दी गई। जमशेदपुर के गुड़ाबांदा में हुई लादू हाईबुरू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक ये हत्या लादू की तीन पत्नियों के बीच हुए विवाद के चलते की गई थी। मृतक का कंकाल डुमरिया पुलिस थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में एक कुएं से बरामद किया गया। वह 16 मार्च को लापता हो गया था, लेकिन उसके परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

अपनी एक पत्नी के भाई से झगड़े के बाद लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि तीसरी शादी को लेकर उसका अपने साले से झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लादू का परिवार उसके बारे में बात करने से हिचकिचा रहा था लेकिन पुलिस ने उसकी मां नंदी को भरोसे में ले लिया और उनके बयान के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को उसके साले और तीन अन्य लोगों को पकड़ा गया, जिसके बाद घाटसिला उपमंडल के घोरबांदा पुलिस थाने के तहत आने वाले मडोतोलिया गांव में उसके घर से करीब 10 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित एक स्थान से हाईबुरु का कंकाल बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button