ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
देश

कोरोना का ऐसा खौफ, घर पहुंचने के बाद बच्चों को गले भी नहीं लगा पा रहे डॉक्टर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खौफ इन दिनों इतना अधिक हो गया है कि परिवार के लोग ही एक दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे मौकों पर कई ऐसे सीन भी देखने को मिल रहे हैं कि लोगों की आंखें भर आ रही है।

सबसे अधिक समस्या कोरोना वायरस के मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टरों और नर्सों को हो रही है, वो बेचारे अस्पताल और क्लीनिक में ऐसे मरीजों का इलाज कराने के बाद घर पहुंचने पर अपने बच्चों को गले लगाकर उनका दुलार भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे भावुक मौकों पर उनकी आंखों से आंसू निकलते हुए देखे जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सऊदी अरब का डॉक्टर

ये वीडियो सऊदी अरब के एक डॉक्टर का है। चूंकि इन दिनों पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है, इस वजह से सऊदी अरब से इससे अछूता नहीं है, वहां भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। डॉक्टर और नर्स ऐसे मरीजों का खास ध्यान रख रही है। मरीजों का इलाज करने के दौरान खास तरह से सावधानी भी बरतनी पड़ रही है जिससे डॉक्टर और नर्स इसका शिकार न हो जाएं।

Mike

✔@Doranimated

A Saudi doctor returns home from the hospital, tells his son to keep his distance, then breaks down from the strain.

एम्बेडेड वीडियो

1.15 लाख लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

बच्चों को गले लगाकर दुलार तक नहीं कर पा रहे डॉक्टर और नर्स

हम लोग अक्सर देखते हैं कि जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं वो अपने पैरंट्स के घर आते ही उनसे मिलने के लिए उनकी ओर भागते हैं, वो उनकी गोद में चढ़ना चाहते हैं उनसे लिपटना चाहते हैं। सऊदी अरब में ऐसे ही एक डॉक्टर का वीडियो ट्वीटर पर वायरल हो रहा है। वो अस्पताल से डॉक्टर की ड्रेस में अपने घर पहुंचते हैं, घर का गेट खुलते ही उनका बेटा उनकी ओर पापा-पापा कहते हुए भागता है मगर डॉक्टर बच्चे को नो-नो कहते हुए रोक देते हैं। बच्चा ठिठक कर रूक जाता है। उसके बाद डॉक्टर बच्चे से कुछ दूरी पर ही अपने घुटनों के बल बैठ जाते हैं और अपने माथे पर अपना हाथ रखकर रोने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने किया कमेंट

ये वीडियो कुल 6 सेकंड का है। इसे सोशल मीडिया यूजर माइक ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। ट्वीट होने के बाद इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। आम दिनों में जब डॉक्टर अपने घर लौटते थे तो वो अपने बेटे को घर में पहुंचने के बाद खूब दुलार करते थे मगर कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद जब भी वो घर पहुंचते हैं ऐसे ही उनको अपने बेटे से बचाना पड़ रहा है। बेटा तो हर दिन की तरह उनकी तरफ दौड़ता हुआ पहुंचता है मगर वो उसे गले नहीं लगा पाते हैं। वीडियो देखने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी भावनाएं दिखाते हुए कमेंट भी किया है।

Related Articles

Back to top button