ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

कोरोना का कहर: दिल्ली से MP जा रहे मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 9 घायलों में से तीन की हालत नाजुक

फरीदाबाद: दिल्ली से मध्यप्रदेश के कटनी जा रहे 25 मजदूरों से भरी एक गाड़ी रविवार को ओल्ड फरीदाबाद और नीलम फ्लाईओवर के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले करीब 25 मजदूर, महिलाओं और बच्चों समेत एक गाड़ी में सवार होकर मध्यप्रदेश के कटनी के लिए निकले थे। वे जैसे-तैसे फरीदाबाद पहुंच गए लेकिन ओल्ड फरीदाबाद और नीलम फ्लाईओवर के बीच इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मामूली चोट तो सभी सवारियों को आई लेकिन 9 घायल हो गए, इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में से राजू को दिल्ली रेफर किया गया है।

प्रवासियों को रूकने की अपील कर रही सरकार
हरियाणा सरकार प्रवासी मजदूरों को जहां है वहीं रूकने की अपील कर रही हैं लेकिन इसके बाद भी वे मान नहीं रहे। रविवार को भी हरियाणा की सड़कों पर लोगों का तांता लगा दिखा। हरियाणा सरकार ने करीब 1 हजार बसों की व्यवस्था की जो इन्हें 12 जिलों से लेकर यूपी के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button