ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
पंजाब

जेल में बंद पादरी बजिंदर सिंह को लेकर फिर आई बड़ी खबर, पुलिस में मचा हड़कंप

मानसा : मानसा जेल में बंद जबरन दुष्कर्म के दोषी पादरी (पास्टर) बजिंदर सिंह को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग में भी हलचल मचा दी है। दरअसल, जेल में बंद बजिंदर सिंह के पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन और 2500 रुपए नकद बरामद किए हैं। इस घटना के बाद जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है।

फिलहाल पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सदर मानसा में एक नया मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी डीएसपी बूटा सिंह द्वारा दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि जेल के अंदर मोबाइल फोन और नकदी आखिर कैसे पहुंची।

जेल प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें। गौरतलब है कि पास्टर बजिंदर सिंह पहले से ही ज़ीरकपुर की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में मानसा जेल में बंद है।

Related Articles

Back to top button