ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मध्यप्रदेश

महात्मा तुलसीदास न होते तो न चोटी होती, न बेटी होती, देश भी स्वतंत्र नहीं होता : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

भोपाल ।  जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा है कि गोस्वामी तुलसीदास जी नहीं होते, तो न हमारी चोटी होती, न हमारी रोटी होती और न ही हमारी बेटी होती। देश भी स्वतंत्र नहीं होता। देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी ने भी तो रामचरितमानस से ही ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ गाया था। भारत के चार व्यक्तियों में से एक के हिसाब से रामचिरतमानस मौजूद है। सभी संकल्प लें कि एकजुट होकर रामचरितमानस को संसद के दोनों सदनों में बहुमत से पारित कराकर राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराकर रहेंगे। महाराजश्री भेल के दशहरा मैदान में चल रही रामकथा के दूसरे दिन धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में 192 देश हैं। इन सभी देशों में रामचरितमानस को पढ़ा और गाया जाता है। रामचरितमानस जैसा राष्ट्र का ग्रंथ कोई भी नहीं है। अब तक गीता प्रकाशन ने एक अरब रामचरितमानस छापी है। यानी कि प्रत्येक चार व्यक्ति पर एक रामचरितमानस है।

बेटियों के साक्षर हुए बिना समाज नहीं सुधर सकता

ढोल, गंवार शूद्र, पशु, नारी यह सब ताडऩ के अधिकारी। महाराज ने इस चौपाई का अर्थ बताते हुए कि यह सब ताडऩा नहीं कि ताडऩ यानी कि शिक्षा लेने के अधिाकरी हैं। शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि जब तक बेटी नहीं पढ़ेगी, तब तक समाज नहीं सुधर सकता। यदि इस देश को कुछ करना है, तो हमारे देश की नारियों, बेटियों को पढ़ाना चाहिए। आप जितना खर्च बेटों की पढ़ाई पर करते हैं, उससे ज्यादा बेटियों की पढ़ाई पर करना चाहिए। महाराज ने कहा कि वह कभी सुखी नहीं रह सकता, जहां बेटे को बेटी से अधिक मान दिया जाता है। बेटा पत्नी के कहने पर मां को मारता है, घर से निकाल देता हे, छोड़ देता है, पर बेटी माता-पिता को कभी नहीं छोड़ती।

बेटा एक, बेटी दो कुलों का मान बढ़ाती है

महाराज ने कहा कि गोस्वामी जी कहते हैं कि बेटी का सम्मान करना चाहिए। एक बेटी 100 बेटों के बराबर होती है। बेटा एक लायक रहा तो एक कुल का मान बढ़ाता है और बेटी दो कुलों का मान बढ़ाती है। मां शिक्षित होगी तो हमें भी शिक्षित करेगी, संस्कार देगी। इसके लिए गांधारी और कुंती का उदाहरण देते हुए कहा कि गांधारी अशिक्षित थी और अपने आंखों पर पट्टी बांध कर रखी थी, ताकि अपने बेटों के अवगुणों को देख न सके। जबकि उसे अपने पति की आंखें बनना चाहिए था। उधर कुंती ने वन में रहकर भी अपने बेटों को अच्छी शिक्षा दी, अच्छे संस्कार दिए, जिनको नारायण भी प्रणाम करते थे। महाराज जी ने बताया कि महिला पढ़ी-लिखी संस्कारी हो तो पूरे देश का भाग्य बदल जाता है। महाराज ने बताया कि जब तक बेटी का जन्म नहीं होता, तब तक मां की कोख पवित्र नहीं होती है। श्री रामकथा 31 जनवरी तक नियमित आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button