ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
विदेश

सिक्किम के पूर्व सीएम पवन चामलिंग के काफिले पर पथराव

सिक्किम में पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव किया गया है। इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग सिक्किम बचाओ अभियान के तहत वर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (पीएस गोले) के निर्वाचन क्षेत्र पोकलोक कामरांग के भ्रमण पर निकले थे।आसांगथांग स्थित शिरडी साई मंदिर में पूजा करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग कार्यक्रम स्थल पोकलोक कामरांग जा रहे थे, लेकिन आसांगथांग स्कूल परिसर में घात लगाए बैठे सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) समर्थकों ने विपक्षी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के समर्थकों पर पथराव कर दिया।

बता दें कि एसकेएम समर्थक अपनी पार्टी के झंडे के साथ सड़क के ऊपरी भाग और सड़क रोक कर बैठे थे। भीड़ नियंत्रित करने के लिए नामची जिला पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक समेत नामची पुलिस के अधिकारियों ने काफी प्रयास किया। वाहन में तोड़ फोड़ को लेकर एसडीएफ की ओर से नामची थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसडीएफ का कहना है कि अगर पुलिस बल समय से तैनात किया होता तो इतनी क्षति नहीं होती।

 

Related Articles

Back to top button