ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
विदेश

न्यूयॉर्क में योग दिवस पर बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्वाधिक राष्ट्र एक साथ जुटे

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर आज न्‍यूयॉर्क स्थित संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यायल पर सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पीएम मोदी विशेष रूप से मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में हुआ योग का आयोजन अब विश्‍व कीर्तिमान बन गया है। इस योग सत्र को सर्वाधिक राष्‍ट्रीयताओं के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिला। इस आयोजन में 180 देशों के प्रतिनिधि जुटे थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक माइकल एम्प्रिक ने कहा कि “आज एक योग पाठ में अधिकांश राष्ट्रीयताओं के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एक प्रयास था। 140 राष्ट्रीयताओं का मापदंड था। इससे पहले न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में अभी तक 135 राष्‍ट्रीयता दर्ज थीं। अब यह एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब है।

देश भर में मना योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को देशभर में उत्साह दिखा। राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य गणमान्य लोगों ने योग किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में योग किया तो मुख्य न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़ ने शीर्ष कोर्ट परिसर में योग से जुड़े कई आसन किए। सेना के जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में योग का आयोजन कर भारतमाला का गठन किया तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने आइएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में नौसेना के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button