ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
उत्तरप्रदेश

मंत्री गुलाबो देवी के सड़क हादसे का CCTV, देखें कैसे एक-दूसरे से टकराईं गाड़ियां

दिल्ली से अमरोहा जा रहा यूपी के शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी का काफिला हापुड़ में हादसे का शिकार हो गया. हादसे में मंत्री घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसे उस समय जब काफिला के आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगा दिया था. अब इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक सफेद कार अचानक ब्रेक लगाती हुई नजर आ रही है. इसी कारण से मंत्री के काफिले में चल रही कारें आपस में टकरा गई.

उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी का हापुड़ में एक्सीडेंट हो गया. गुलाब देवी मंगलवार दोपहर दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं. इस बीच पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 के छिजारसी टोल प्लाजा के पास मंत्री के काफिले के आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इसके बाद मंत्री की सुरक्षा में तैनात वाहन को भी रुकना पड़ा. हालांकि, मंत्री की कार का ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया.

मंत्री गुलाबो देवी सड़क हादसे में घायल

इस कारण गाड़ी सामने चल रहे वाहन से टकरा गई. मंत्री गुलाबो देवी को मामूली चोटें आईं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना अब एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार एक्सिडेंट साफतौर पर नजर आ रहा है. वीडियो में चार से पांच कारें आपस में टकराती हुई नजर आ रही है. हादसे दो से तीन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

चंदौसी सीट से विधायक हैं गुलाबो देवी

बता दें कि गुलाबो देवी योगी आदित्यनाथ सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं. 2022 में भी लगातार 5वीं बार चुनाव जीतकर गुलाबो देवी योगी मंत्रिमंडल की सबसे सीनियर महिला राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनीं. गुलाबो देवी संभल जिले की चंदौसी विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्होंने 1991 में पहली बार चंदौसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीता था.

Related Articles

Back to top button