ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
व्यापार

बेडरूम से रील बनाते-बनाते बन गई 41 करोड़ का ब्रांड, इस लड़की ने कमाल कर दिया

कभी अपने बेडरूम में बैठकर मज़ेदार वीडियो बनाने वाली लड़की आज एक ब्रांड बन चुकी है. नाम है अपूर्वा मुखिजा सोशल मीडिया की दुनिया में जिन्हें लोग ‘द रेबल किड’ के नाम से जानते हैं. 24 साल की इस लड़की ने ये साबित कर दिया कि अगर जज़्बा हो, तो एक स्मार्टफोन और एक आइडिया भी करोड़ों की दुनिया बना सकता है.

नोएडा की रहने वाली अपूर्वा ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया. न कैमरा, न स्टूडियो बस अपने कमरे से शूट की गई रील्स और उनका तीखा, बेबाक अंदाज़. देखते ही देखते उनकी फॉलोइंग लाखों में पहुंच गई और फिर शुरू हुआ ब्रांड डील्स और कमाई का सफर.

हर रील में कमाई के नए रिकॉर्ड

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अपूर्वा आज हर 30 सेकेंड की इंस्टा स्टोरी से करीब 2 लाख रुपये कमाती हैं, जबकि एक रील से 26 लाख तक. नाइक, मेबेलीन, अमेजन जैसे ब्रांड्स के साथ काम करना अब उनके लिए आम बात है. इंस्टाग्राम पर उनके 27 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और फोर्ब्स ने उन्हें टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में शामिल किया है.

‘कलेशी औरत’ बनी यूथ की आवाज़

अपनी डिजिटल पहचान कलेशी औरत के किरदार से अपूर्वा ने यूथ के बीच खास जगह बना ली है. उनकी हाजिरजवाबी, सटीक कॉमिक टाइमिंग और बोल्डनेस ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई. एक आम लड़की से वायरल फेस बनने तक, उनकी कहानी आज के ज़माने की सबसे बड़ी सोशल मीडिया सक्सेस स्टोरी बन चुकी है.

वेब डेवेलपर से रील क्वीन तक का सफर

पहले एक वेब डेवेलपर और इंटर्न थीं, लेकिन आज वे टीवी विज्ञापनों से लेकर रियलिटी शोज़ तक में नज़र आती हैं. ‘हूज योर गायनेक?’ और ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ जैसे डिजिटल शोज़ में उन्होंने अपनी मज़बूत मौजूदगी दर्ज कराई है.

इतनी है नेटवर्थ

कोविड से लेकर अब तक पांच साल के दौरान अपूर्वा की असली इनकम सोशल मीडिया विज्ञापन और ब्रांड कोलेब्रेशन से है. उनकी नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग जानकारी मीडिया रिपोर्ट में दी गई है. जून 2025 की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी नेटवर्थ बढ़कर 41 करोड़ रुपये हो गई है. एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार वह इंस्टाग्राम पर 2 से 5 लाख रुपये प्रति पोस्ट चार्ज करती हैं. यूट्यूब के जरिये उन्हें 5 लाख रुपये महीने तक की कमाई होती है. ब्रांड डील से वह 10 लाख रुपये प्रति ब्रांड लेती हैं.

विवादों से भी रही हैं चर्चाओं में

सफलता के साथ विवाद भी आए. हाल ही में एक शो के दौरान महिला शरीर को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा. इसके अलावा एक युनिवर्सिटी इवेंट में छात्रों से तीखी बहस का वीडियो भी वायरल हुआ था. लेकिन इन सबके बावजूद, अपूर्वा डटी रहीं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

प्रेरणा की मिसाल बनीं अपूर्वा

अपूर्वा की कहानी सिर्फ एक वायरल क्रिएटर की नहीं है, बल्कि इस बात की मिसाल है कि जुनून और कॉन्फिडेंस हो तो कोई भी लड़की खुद का ब्रांड बन सकती है. उन्होंने दिखा दिया कि बेडरूम में बना एक छोटा वीडियो भी किसी के लिए करोड़ों का सपना साकार कर सकता है.

Related Articles

Back to top button