ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

Lockdown: कटरा में फंसे मां वैष्णो देवी के 400 श्रद्धालुओं, HC का सरकार को आदेश- इनकी जरूरतों का रखें ख्याल

बिहार से करीब 400 लोग माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए ते जो लॉकडाउन के चलते अब कटरा में फंस गए हैं। लॉकडाउन के चलते इन श्रद्धालुओं को कटरा से वापस जाने के लिए कहा था लेकिन कोई साधन होने के कारण ये लोग फंस गए इसी मामले में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में एक जनहित यचिका दायर की गई जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोईट नेे जम्मू-कश्मीर सरकार को कई अहम निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने इस जनहित याचिका की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और रियासी के डीएम को सुनिश्चहित करने को कहा कि इन श्रद्धालुओं को इनके मौजूदा ठहरने के स्थानों से न हटाया जाए।

साथ ही हाईकोर्ट ने श्राइन बोर्ड और रियासी के डीएम को लॉकडाउन तक इन श्रद्धालुओं की सभी जरूरतों का ख्याल रखने को कहा। इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सरकारों को उनके क्षेत्रों में रह रहे सभी गैर राज्यों के मजदूरों के रहने, स्वास्थ्य और जरूरतों का ख्याल रखने को भी कहा। वहीं  डिविजन बेंच ने पुलिस, नगर निगम और नगर पालिकाओं को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लॉकडाउन के दौरान आम लोगों के उनके इलाकों में आराम से घूमने, टहलने और पार्कों में सैर करने से रोकने को कहा है। बता कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया है जििसके चलते जहां-तहां फंसे मजदूर अपने घरों को पैदल ही लौट रहे हैं। हालांकि सरकार ने इन मजदूरों के रहने-खाने का पूरा बंदोबस्त किया है लेकिन ये कहीं भी ठहरने को तैैयार नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button