ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

लॉकडाउन: ‘भगवान राम’ भी पूरे परिवार के साथ देख रहे ‘रामायण’, लोग बोले- अद्भुत दृश्य

लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन को देखते हुए दूरदर्शन राष्ट्रीय चैनल पर 33 साल बाद रामानंद सागर द्वारा बनाए गए टीवी शो रामायण की वापसी हुई है। 28 मार्च से रोज सुबह 9 और रात को 9 बजे दूरदर्शन पर इस शो का प्रसारण हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें अरुण गोविल अपने पूरे परिवार के साथ रामायण देखते नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल का पूरा परिवार एक साथ बैठ कर रामायण देख रहा है। इस फोटो को खूब पंसद और शेयर किया जा रहा है। लोग इस फोटो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि क्या अद्भुत दृश्य है, भगवान राम अपने आप को देख रहे हैं।

वहीं दीपिका चिखलिया ने भी खुद अपना एक वीडियो शेेयर किया था जिसमें एक बड़ी स्क्रीन में रामायण चल रही थी, इस पर दीपिका ने कहा था कि वे भी रामायण देख रही हैं,  क्योंकि मैं भी इसे फिर से देखना चाहती हूं, आप सब लोग भी देखिए और इससे कुछ सीखिएगा। बता दें कि रामायण में अरुण गोविल ने भगवान श्री राम और दीपिका चिखलिया ने मां सीता का किरदार निभाया था। दोनों ने अपने किरदार इतने बाखूबी निबाए थे कि 90 के दशक में घर-घर उनको भगवान की तरह ही पूजा जाता था। उस समय में रामायण ने  टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बता दें कि इन दिनों दूरदर्शन पर रामायण के अलावा महाभारत भी री-टेलीकास्ट हुआ है। रामायण के बाद महाभारत ही था जिसने लोगों पर अपना असर छोड़ा था।

Related Articles

Back to top button