ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

लॉकडाउन के चलते विजय माल्या का काम ठप, बोला- पूरा पैसा लौटाने को तैयार, वित्त मंत्री करें मदद

भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या अपना सारा कर्जा लौटाना चाहता है। एक बार फिर उसने कहा कि वह अपनी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा उधार ली गई राशि का 100 प्रतिशत बैंकों को वापस करने के लिए तैयार हैं लेकिन बैंक और ईडी ही कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। माल्या ने ट्वीट कर यह बात कही।

PunjabKesari

भगोड़े कारोबारी ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि भारत सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन किया है, जो किसी ने सोचा नहीं था। हम इसका सम्मान करते हैं, लेकिन इसकी वजह से मेरी सभी कंपनियों का काम ठप हो गया है। सभी तरह की मैन्युफैक्चरिंग भी बंद है, इसके बावजूद हम अपने कर्मचारियों को घर नहीं भेज रहे हैं और उसकी कीमत चुका रहे हैं। सरकार को हमारी मदद करनी होगी।

PunjabKesari

माल्या ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि वह कई बार ऐसा ऑफर दे चुका है कि वो बैंक का सारा पैसा लौटाने के लिए तैयार है, लेकिन बैंक ना तो पैसा लेने को तैयार हैं और ना ही प्रवर्तन निदेशालय मदद को तैयार है। उसने  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मदद की गुहार लगाई है कि कम से कम वे ही उसकी परेशानी को समझें। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब माल्या नेपैसा वापस देने की पेशकश की हो. इसके पहले भी वह ऐसे ऑफर दे चुका है।

Related Articles

Back to top button