ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दागे मोर्टार

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सोमवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलियां चलाई गईं और मोर्टार के गोले दागे गए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने बुधवार को जानकारी दी थी कि इस वर्ष एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की 646 घटनाएं दर्ज की गईं।

इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों 27 मार्च को जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन कर मोर्टार दागे थे। बृहस्पतिवार रात गोलाबारी शुरू हुई और शुक्रवार सुबह तक चलती रही थी। रक्षा प्रवक्ता ने कहा पाकिस्तानी सेना ने रात पौने बारह बजे से मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दिया था। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ के डेगवार सेक्टर में सीमा पार से गोले दागे और गोलियां चलायीं थी। पाकिस्तान रेंजर्स ने बृहस्पतिवार को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की थी।

वहीं इससे पहले पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार दोपहर बाद पुंछ जिले के देवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और यह करीब बीस मिनट तक चली। इससे पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार रात हीरानगर सेक्टर के पंसार, मनयारी और चक गंगा में मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की थी। यह गोलीबारी सुबह तक जारी रही। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने बुधवार को बताया था कि इस साल एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 646 घटनाएं हुयी हैं।

Related Articles

Back to top button