ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

निजामुद्दीन स्थित मरकज में मौजूद 24 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, केजरीवाल ने बुलाई बैठक

दिल्ली में कोरोनावायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच जमात के मरकज का मामला सामने आने के बाद देश में हड़कंप मच गया है। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि मरकज़ भवन निज़ामुद्दीन में मौजूद 24 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां 1500, 1600 के आस-पास लोग हैं, जिनमें से 1033 लोगों को निकाला जा चुका है।

सत्येंद्र जैन ने बताया कि मरकज़ से निकाले गए 334 लोगों को अस्पताल और 700 के करीब लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। इतनी बड़ी संख्या में संभावित मरीजों के सामने आने की स्थिति में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आपात बैठक जारी है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित जमात के मरकज मामला तब खुला, जब दिल्ली में 64 साल के एक शख्स की मौत हुई। इसके बाद पूरा अमला हरकत में आया और पूरे सेंटर को खाली कराया गया। इस मरकज में 15 देशों के लोग मौजूद थे। अब सरकार हर उस शख्त की तलाश कर रही है, जो मरकज में शामिल हुए या फिर उनके संपर्क में आए।

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में करीब 14,00 लोग जमा हुए थे, इनमें काफी सारे विदेशी भी थे। विदेशी मेहमानों में अधिकतर मलेशिया और इंडोनेशिया के बताए जा रहे हैं। हैरानी बात ये है कि देश की राजधानी में कोरोना कहर के बीच इतनी बड़ी तादाद में इतने लोग कैसे जमा हो गए। फिलहाल, पुलिस और मेडिकल टीम ऐसे लोगों को पकड़कर इनके इलाज में जुटी है। मरकज को फिलहाल खाली करा दिया गया है और केस दर्ज भी कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button