ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
विदेश

कोरोना जंगः इमरान ने भारत में लॉकडाउन पर कसा तंज, बोले- ‘PM मोदी को मांगनी पड़ी माफी’

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां 16 से अधिक मौते हो चुकी हैं व 1700 से अधिक लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस को लेकर एकबार फिर पाकिस्तान में लॉकडाउन से इंकार करते हुए कहा कि यह हमारे देश हित में नहीं और न ही यह सफल हो पाएगा। उन्होंने भारत में कोरोना को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अपने फैसले के लिए जनता से माफी मांगनी पड़ी । इमरान ने यह बात आज देश के नाम अपने संबोधन के दौरान कही।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान ने कहा, ‘अगर हम देश के लोगों को खाना उपलब्ध नहीं करा सकते, यह लॉकडाउन सफल नहीं हो सकता। भारत को देखिए जहां लॉकडाउन लगाने के लिए आज पीएम को माफी मांगनी पड़ी है।’ उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में अपने संबोधन में कहा था कि लॉकडाउन से लोगों को परेशानी हुई है जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं। हालांकि, पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना बहुत जरूरी था।

उधर, इमरान ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष की घोषणा की और देशवासियों से दान की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में पाकिस्तान के दो ही मजबूत साथी हैं – फेथ और यूथ (विश्वास और युवा)। इमरान ने कहा कि हर देश अपनी क्षमता के अनुसार कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। ऑल वेदर फ्रेंड चीन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘कोरोना से लड़ाई में जो देश सबसे अधिक सफल रहा है वह है चीन।’ इमरान ने कहा कि कोरोना के केंद्र वुहान में लॉकडाउन लगाने के कारण वायरस को रोका जा सका है।

Related Articles

Back to top button