ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

प्रखर, जुझारू और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले नेता श्रद्धेय स्व. शरद यादव – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित पुराने विमानतल पर समाजवादी विचारों के पुरोधा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय स्व.  शरद यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन कर पुष्प-चक्र अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिजन को ढांढस भी बंधाया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि श्रद्धेय स्व.  यादव का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम आँखमऊ, माखन नगर (बाबई), नर्मदापुरम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री  चौहान ने पुराने विमानतल पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि स्व.  यादव मध्यप्रदेश के सपूत थे, वे अचानक चले गए, मेरे तो वे पड़ोसी थे। बचपन से ही प्रखर, जुझारू और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले स्व.  शरद जी ने समाज के कमजोर वर्ग, विशेषकर पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय राजनीति में छाने वाले स्व.  यादव जी, जे.पी. आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे। अस्सी-नब्बे के दशक में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदली, मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करवाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे ऐसे नेता थे जो गलत का विरोध करते थे, उन्होंने नैतिकता की राजनीति की। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया और संसद का कार्यकाल पाँच से बढ़ा कर छह वर्ष किया, तब स्व.  शरद जी ने संसद की सदस्यता से यह कह कर इस्तीफा दिया था कि जनता ने उन्हें पाँच साल के लिए चुना था, छह साल के लिए नहीं। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि स्व.  शरद जी एक अद्भुत नेता थे, जो अभी भी देश को बहुत कुछ दे सकते थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने अपनी और प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धेय स्व.  शरद यादव को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजन, परिचितों तथा अनुयायियों को यह गहन दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button