ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...
व्यापार

10 लाख से सस्ती ये 5 गाड़ियां जल्द होंगी लॉन्च! आते ही कर देंगी सबकी ‘छुट्टी’

ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए ऑटो कंपनियां नई-नई गाड़ियां लेकर आती रहती हैं, आप भी अगर जल्द नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप लोगों के लिए पांच नए मॉडल्स जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किए जा सकते हैं. ये पांच मॉडल्स नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अगले 6 से 12 महीने में ग्राहकों के लिए उतारे जा सकते हैं.

नई Hyundai Venue

हुंडई की इस पॉपुलर गाड़ी का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के डिजाइन में भले ही बदलाव हो सकता है लेकिन इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन सबसे बड़ा अपग्रेड ये हो सकता है कि इस कार में लेवल 2 ADAS फीचर्स को आपकी सेफ्टी के लिए जोड़ा जा सकता है.

Tata Punch EV Facelift

Gaadiwaadi की रिपोर्ट के मुताबिक,टाटा मोटर्स जल्द पॉपुलर एसयूवी पंच का इलेक्ट्रिक अवतार आप लोगों के लिए लॉन्च कर सकती है. गाड़ी के आकार में बदलाव नहीं होगा कार के एक्सटीरियर (डिजाइन) और इंटीरियर में आपको काफी अपग्रेड फीचर्स देखने को मिलेंगे.

Mahindra XUV 3XO EV

महिंद्रा जल्द XUV 3XO के इलेक्ट्रिक अवतार को लॉन्च कर सकती है, कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में XUV400 के नीचे आने वाली ये आगामी कॉम्पैक्ट EV की टक्कर टाटा पंच EV से हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के साथ सिंगल चार्ज पर 450 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है.

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी का जल्द कंपनी हाइब्रिड वर्जन लॉन्च कर सकती है. इस गाड़ी को 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन होगा जो ईंधन की बचत बढ़ाने और उत्सर्जन को कम करने के लिए स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा. कुछ ग्लोबल मार्केट्स के लिए इस गाड़ी में ADAS फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है.

Renault Kiger Facelift

रेनो की इस गाड़ी को पिछले कई महीनों में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इस अपकमिंग कार के डिजाइन में बदलाव हो सकता है और इस गाड़ी में कई नए फीचर्स को शामिल किए जाने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button