ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में सरकार नहीं, फुलेरा की पंचायत चल रही है… AAP के सौरभ भारद्वाज का BJP पर बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी ने पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर जब्त करने और बरसात के मौसम में कृत्रिम बारिश कराने के फैसले को लेकर दिल्ली की बीजेपी पर हमला बोला है. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये लोग सरकार नहीं, फुलेरा की पंचायत चला रहे हैं. पुराने वाहनों को पेट्रोल पंपों पर जब्त करने से कर्मचारियों और वाहन मालिकों के बीच लड़ाई- झगड़ा होगा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने सड़कों के गड्ढे भरने का सिर्फ दिखावा किया. छोटे गड्ढे तो भर दिए, लेकिन बड़े गड्ढों को छोड़ दिया. ये पांच साल सिर्फ बहाने बनाएंगे और केजरीवाल को गालियां देंगे. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनादेश का सम्मान करते हुए काम किया.

पुराने वाहन हटाने के तरीके गलत

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि पुराने वाहनों को सड़कों से हटाना है, तो क्या इसके लिए कोई और तरीका नहीं मिला? इससे तो पेट्रोल पंपों पर लड़ाई-झगड़ा और हंगामा होगा. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप मालिकों का एसोसिएशन कह रहा है कि यह नीति अव्यावहारिक है. सरकार फुलेरा की पंचायत की तरह चल रही है और इन लोगों को न तो सरकार चलानी आती है और न ही ये चला सकते हैं.

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में हो रही रोज की बारिश के बावजूद दिल्ली सरकार के कृत्रिम वर्षा कराने के फैसले पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा कि ये किस तरह के अफसर हैं, मानसून के दौरान दिल्ली में कृत्रिम वर्षा का पायलट प्रोजेक्ट पेश कर रहे हैं. फुलेरा की पंचायत के लोग भी इस तरह का अव्यावहारिक फैसला नहीं लेंगे.

आप को सिर्फ गाली देना है मकसद- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगले पांच साल तक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आप को सिर्फ गाली देती रहेंगी. पांच साल बाद वह यही कहेंगी कि पिछली सरकार में अरविंद केजरीवाल ने ऐसा किया, इसलिए कुछ नहीं हो पाया. जब आप ने शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा और सरकार बनाई, तब कभी यह बहाना नहीं बनाया कि शीला दीक्षित ने ऐसा किया, इसलिए काम नहीं हो रहा.a

Related Articles

Back to top button