ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

दिल्ली में एक और सरकारी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल किया बंद

देश में कोरोना का कहर कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। इससे राजधानी भी अछूती नहीं रहा है यहां मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में एक और सरकारी डॉक्टर के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबर आई है, जिसके बाद सरकारी अस्पताल को बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं, जिसके बाद अस्पताल के दफ्तर, OPD और लैब बंद करके सेनेटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों को भी क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। अस्पताल के निदेशक बीएल शेरवाल ने के अनुसार डॉक्टर के भाई-भाभी यूनाइटेड किंगडम से आए थे, उनसे संक्रमण होने की संभावना है।

इससे पहले मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टर कोरोना पॉजेटिव आ चुके हैं। बता दें कि दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 120 हो गई। इन 120 मामलों में 24 वे व्यक्ति हैं जिन्होंने निजामुद्दीन पश्चिम में एक धार्मिक सभा में भाग लिया था। गौरतलब है कि दिल्ली में जमात के मुख्यालय में 1 से 15 मार्च के बीच मरकज में 2000 लोग ठहरे थे। रविवार से अब तक 1,548 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 441 में कोरोना के लक्षण मिले हैं।

Related Articles

Back to top button