ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

‘मस्जिद में जमा होने से नहीं होगा वायरस’…मौलाना साद के ऑडियो ने खोली मरकज की पोल

निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम ने देश में हड़कंप मचा दिया है। यह स्थान अब वायरस के प्रसार का केंद्र बन गया है। जहां एक ओर इस मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है तो वहीं तबलीगी जमात के आयोजक मौलाना मोहम्मद साद के एक ऑडियो ने मरकज के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

वायरल ऑडियो में मरकज के चीफ मौलाना साद कई बातें कहते सुनाई दे रहे। वह कोरोना संक्रमण को साजिश बताते हुए कह रहे हैं कि क्या तुम मौत से भाग जाओगे? कौन सी ऐसी जगह है जहां तुम अल्लाह के निजाम और कुदरत के दायरे से निकल जाओगे? इस दौरान कुछ लोग पीछे से खांसते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। मौलाना साद कहते सुनाई देते हैं कि ये ख्याल बेकार है कि मस्जिद में जमा होने से बीमारी पैदा होगी, मैं कहता हूं कि अगर तुम्हें यह दिखे भी कि मस्जिद में आने से आदमी मर जाएगा तो इससे बेहतर मरने की जगह कोई और नहीं हो सकती।

मौलाना साद आगे कहते हैं कि अल्लाह पर भरोसा करो, कुरान नहीं पढ़ते अखबार पढ़ते हैं और डर जाते हैं, भागने लगते हैं। अल्लाह कोई मुसीबत इसलिए ही लाता है कि देख सके कि इसमें मेरा बंदा क्या करता है। साद आगे कहते हैं कि कोई कहे कि मस्जिदों को बंद कर देना चाहिए, ताले लगा देना चाहिए क्योंकि इससे बीमारी बढ़ेगी तो आप ख्याल को दिल से निकाल दो।

बता दें कि दिल्ली में जमात के मुख्यालय में 1 से 15 मार्च के बीच मरकज में 2000 लोग ठहरे थे। रविवार से अब तक 1,548 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 441 में कोरोना के लक्षण मिले हैं। सभी तरह के कार्यक्रमों पर रोक के सरकारी आदेशों को न मानकर मरकज में सैकड़ों लोगों को रखने के मामले में क्राइम ब्रांच ने तबलीगी जमात के मौलाना साद समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button