ब्रेकिंग
विदिशा में बेतवा नदी के उफान के बीच स्टॉप डैम के 4 फीट गैप को कूदकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र, ग्राम... बालाघाट: सेवा भारती आश्रम की 14 छात्राएं एक साथ बीमार! भोजन व मिठाई के बाद उल्टी-दस्त और बुखार, अस्प... MP कैबिनेट में किसानों को बड़ी राहत! 5 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी मोहन सरकार, मिलेगा ख... बड़वानी में इंसान और पशु के प्रेम की अनोखी मिसाल: 'मालण बाबा' बकरे की ढोल-धमाकों और हिंदू रीति-रिवाज... भोपाल BMHRC में 'फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग' मशीन शुरू: ब्लड कैंसर, सिकल सेल और टीबी की जांच होगी ... छतरपुर में करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा: फर्जी पहचान-पत्र बनाकर कराई रजिस्ट्री, तत्कालीन सरपंच व सच... सीधी में आबकारी टीम का अजब कारनामा: ग्रामीणों के विरोध पर बोले— 'जब उमा भारती नहीं रोक सकीं शराब तो ... MP के 'दशरथ मांझी': पत्नी के अपमान पर 71 साल के अजब सिंह आदिवासी ने 7 साल की मेहनत से खोद दिया कुआं भोपाल में ब्लिंकिट से बुक करें 10 किलो का LPG सिलेंडर, 4 घंटे में होगी होम डिलीवरी; जानें रेट्स और न... दतिया उपचुनाव में जीत के बाद जीतू पटवारी का CM मोहन यादव को पत्र: '8 अहम मुद्दों पर श्वेत पत्र जारी ...
देश

मुजफ्फरनगर के DM ने 11 अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए आदेश, ये है मामला

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के जिला मजिस्ट्रेट सी बी सिंह ने जनता की शिकायतों के निवारण के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहे 11 अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां बुढ़ाना तहसील मुख्यालय पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें जिला स्तर के अधिकारियों को उपस्थित रहना था।

जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बैठक की अगुवाई की। बैठक में लोगों से 49 शिकायतें मिली। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विभागों के 11 अधिकारी बैठक में अनुपस्थित पाए गए जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने उनके वेतन रोकने के आदेश जारी किए। अभी यह सूचना नहीं मिली है कि अधिकारियों का वेतन कितने समय के लिए रोका गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button