ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

प्रचंड जीत के बाद आज मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेने गुजरात जाएंगे PM मोदी, शाह भी होंगे साथ

अहमदाबाद: लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य की पहली यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान मोदी अपनी मां हीराबेन से यहां उनके आवास पर आशीर्वाद लेंगे। वहीं पार्टी की गुजरात इकाई पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का अभिनंदन करेगी। प्रदेश भाजपा प्रमुख जीतू वघानी ने कहा कि मोदी और शाह रविवार शाम अहमदाबाद पहुंचेंगे और वे खानपुर इलाका स्थित पार्टी कार्यालय जाएंगे, जहां उनका अभिनंदन किया जाएगा। वघानी ने कहा कि समूचे देश और दुनिया से जुड़े हमारे अपने नरेंद्रभाई हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अपने गृह राज्य का दौरा करेंगे…।

उन्होंने कहा कि मोदी और शाह शाम 5 बजे अहमदाबाद हवाईअड्डा पहुंचेंगे और पार्टी के नेता, समर्थक और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख उनकी अगवानी करेंगे। मोदी हवाईअड्डा के पास सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। मोदी सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना जो जाएंगे, जिसके बाद उनका अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी जाने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘अपनी मां का आशीर्वाद लेने के लिए कल शाम गुजरात जाऊंगा। अपना भरोसा मुझ पर जताने को लेकर इस महान भूमि के लोगों को धन्यवाद देने के लिए उसकी अगली सुबह मैं काशी में होऊंगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button