ब्रेकिंग
जन्माष्टमी 2026 पर कान्हा को क्यों प्रिय है माखन-मिश्री का भोग? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा ... डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से एक साथ हैं परेशान? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए सही कारण और बचाव के उपाय नेपाल के रसुआ में भीषण बाढ़ की त्रासदी: बिहार के चनपटिया के 3 मजदूर लापता, 4 साथी सुरक्षित लौटे मालदा में TMC ग्राम पंचायत प्रधान चेमानी बीबी पर बांग्लादेशी होने का आरोप: फर्जी दस्तावेजों से चुनाव... मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे का फिर आमरण अनशन: अंतरवाली सराटी में जुटे हजारों लोग, 58 लाख कुनबी रिकॉर... ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी में दिल दहलाने वाली वारदात: 6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, CCTV से खुला ... 'मच्छर मारने के लिए तलवार न चलाएं': बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई कड़ी फटकार, MCA के 5 रेस्टोरेंट्... मुंबई में ₹9 प्रति लीटर महंगा होगा दूध: 1 सितंबर से ₹102 थोक भाव, खुदरा में ₹107 तक पहुंच सकती हैं क... बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले VHP के सुझावों पर विवाद: पारंपरिक धार्मिक स्वरूप बनाए रखने पर जोर मुंबई में गैर-मराठियों के मराठी सीखने पर बोले छगन भुजबल; कुंभ मेला घोटाले पर सख्त, NCP विलय की खबरों...
पंजाब

खोले जाएंगे Sukhna Lake के Flood Gate! खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर 1158.5 फीट तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 1163 फीट है। इस समय जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 4.5 फीट नीचे है। अधिकारियों के अनुसार, बीते दिन हुई बारिश की वजह से झील के जलस्तर में करीब एक फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

फिलहाल, यू.टी. इंजीनियरिंग विभाग ने झील की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यदि झील का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है, तो फ्लड गेट खोल दिए जाएंगे और सुखना चो (नाले) में पानी छोड़ा जाएगा, ताकि शहर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा न हो।

गौरतलब है कि पिछले दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण झील का जलस्तर 14 जून को घटकर 1156.5 फीट रह गया था, जो कि 15 मई को दर्ज 1157 फीट से भी नीचे चला गया था। फिलहाल, आज पूरे शहर में तेज धूप निकली हुई है और बादल छंट चुके हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा और बारिश नहीं हुई, तो झील का जलस्तर थोड़ा कम हो सकता है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर जलस्तर खतरे के निशान तक भी पहुंचता है, तो अतिरिक्त पानी सुखना झील में छोड़ दिया जाएगा, ताकि शहरवासियों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button