ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

अगर सबूत मिले तो कांग्रेस को आरोपी बना सकते हैं… नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट में बोली ईडी

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. इसमें ईडी ने कहा, अगर हमें सबूत मिलते हैं तो पीएमएलए की धारा 70 के तहत मामले में कांग्रेस पार्टी को आरोपी बना सकते हैं. मगर, बिना किसी सबूत के ऐसा नहीं करेंगे. जांच एजेंसी ने कहा कि अभी उन्हें आरोपी नहीं बनाने का मतलब यह नहीं है कि बाद में ऐसा नहीं होगा.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि ईडी की जांच के दायरे में कांग्रेस के आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने जांच में सहयोग नहीं किया है और मोतीलाल वोरा पर जिम्मेदारी डाली है. इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ईडी की आगे की दलीलें 3 जुलाई को भी सुनना जारी रखेगी.

एएसजी एसवी राजू की दलीलें

इस मामले में बुधवार को ईडी की ओर से एएसजी एसवी राजू ने दलीलें दीं. उन्होंने कहा कि यंग इंडियन ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का अधिग्रहण किया, जिसकी प्रॉपर्टी 2 हजार करोड़ रुपये है. अधिग्रहण के लिए यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड का गठन हुआ था. एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के डायरेक्टर ने कांग्रेस को एक लेटर में लिखा था कि प्रकाशन बंद होने और रेगुलर इनकम ना होने की वजह से वो लोन चुकाने में सक्षम नहीं है.

Related Articles

Back to top button