ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

‘कोरोना’ पीड़िता के शव को छूने से कतराते रहे लोग, एंबुलैंस में ले जाकर आधी रात को जलाया

पटियाला: लुधियाना से राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती हुई पूजा जिसकी कोरोना से मौत हो गई थी, का शव अस्पताल के अंदर ही दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक पड़ा रहा। इसे कोरोना वायरस की दहशत कहें या स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही? इसने इंसानियत को तार-तार कर दिया है। अब तो इस बीमारी से पीड़ितों का पार्थिव शरीर भी ले जाने के लिए कोई एंबुलेंस तैयार नहीं है।

राजिंद्रा अस्पताल में कोरोना से पीड़ित पूजा निवासी लुधियाना का पार्थिव शरीर कोई भी एंबुलेंस चालक लेकर जाने को तैयार नहीं हुआ। आखिर अस्पताल प्रशासन ने आधी रात के समय श्मशान घाट की गाड़ी लुधियाना भेजी। जानकारी के मुताबिक उक्त महिला की मौत गत दोपहर 2 बजे हो गई थी। पहले इसे स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। फिर जब सभी एंबूलैंस वालों ने हाथ खड़े कर दिए तो अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय श्मशान घाट की मैनेजमेंट से संपर्क किया तो उन्होंने अपना रोना शुरू कर दिया। उसके द्वारा देर रात 1.30 बजे पूजा का पार्थिव शरीर को लेकर उसके दोनों बेटे, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी लुधियाना श्मशान घाट पहुंचे। वहां रात में ही अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button